ग्राम औतों के एक घर में बेटी की शादी की तैयारियां उस समय काफूर हो गई। जब बुधवार देर शाम उस घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
औंतो के सूबेदार दिवाकर पुत्र श्यामलाल की बेटी की शादी 30 मई को है। 29 मई को सूबेदार अपनी बेटी का तिलक लेकर जाने वाले हैं। बुधवार देर शाम छह बजे घर में मौजूद मेहमानों एवं परिवार के सदस्यों के लिए खाना बन चुका था। चूल्हे में मौजूद चिंगारी से अचानक सूबेदार के घर में आग लग गई।
आननफानन में ग्रामीणों एवं परिजनों ने आग बुझाना प्रारंभ कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। पीड़ित के अनुसार बेटी की शादी की तैयारियों के लिए रखा 41 हजार रुपये नकद एवं अन्य कीमती सामान समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गई।
प्रधान अनिल कुमार ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।