फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिधूना क्षेत्र के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर फुंके

Thu, 28 May 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में एक के बाद आधा दर्जन फुंके ट्रांसफार्मरों को न बदले जाने से एक बड़े हिस्से में बिजली संकट से तिलमिलाए लोगों ने अछल्दा रोड स्थित बिजली घर के सामने मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम व एसडीओ विद्युत ने लोगों की समस्याओं को सुना अधिकारियों के आश्वासन के पांच घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



 
बुधवार को नगर के लोगों के सब्र टूट गया। बिजली न आने से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और अछल्दा मार्ग जाम कर दिया।


आक्रोशित लोगों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दिबियापुर रोड, किशोर गंज, लोहामंडी, दुर्गा मंदिर, नदी तिराहा, अछल्दा रोड के इलाके के आधा दर्जन ट्रांसफार्मर एक-एक करके फुंक गए। ऐसे में गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। बिजली ने सभी को बेचैन कर दिया है।  वह समस्या का स्थायी समाधान न होने तक जाम नहीं खोलेंगे।


 
इस दौरान जाम खुलवाने के पुलिस द्वारा किए गए प्रयास नाकाम रहे। करीब पांच घंटे तक लगे जाम में कई वाहन फंसे रहे।


जाम की सूचना मिलने के कई घंटे बाद एसडीएम मदनचंद्र दुबे,  एसडीओ बिजली जितेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। एसडीएम के कहने पर एसडीओ ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें