फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहार से मौसम ने बदली करवट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पछुआ हवाओं के चलते मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे है, तो वहीं दिन में तीन बार हल्की बारिश देखने को मिली। पिछले दिनों की अपेक्षा हल्की ठंडक रही। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 93 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के समय सात से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलीं। रात को हवाएं सात से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में रिकार्ड की गईं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो बुधवार को बादल छाने के आसार है। किसान तिवारीलाल, अनुज यादव ने बताया कि यदि बारिश होती है तो सरसों की फसल को नुकसान की आशंका है। बताया कि सरसों की फसल लगभग तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें