फोटो-26 एयूआरपी 16 बरसाती पानी से घिरे मकान। संवाद
- फोटो : महसी के जानकीनगर में कटान कर रही सरयू नदी।
बिधूना। बेला कस्बे के जेके सिटी मोहल्ले में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। यहां बने मकानों के दरवाजों तक जलभराव है। इससे लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। कीचड़ व दूषित पानी के कारण सड़ांध उठ रही है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
मोहल्ले के निवासी अमित पोरवाल, श्याम नारायण, राज नारायण व बल्लू ठाकुर का कहना है कि कई सालों से नाला बंद कर देने से पानी निकासी ठप है। गंदगी और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार शिकायत की। इसके बावजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। गलियों व घरों के सामने भरे गंदे पानी से आवागमन में परेशानी हो रही है। बच्चों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
कीचड़ और दूषित पानी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। इससे यहां के निवासियों को आपात स्थिति में भी घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है।
प्रधान राकेश सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि बेला बस्ती से लेकर पांडु नदी तक जिला पंचायत से नाला बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। बारिश के चलते पानी भरा हुआ है। जल्द कोई अन्य व्यवस्था कर पानी की निकासी कराई जाएगी। उधर, एडीओ पंचायत बिधूना विजय कुमार ने बताया कि बारिश का पानी भरा है तो उसे जल्द निकलवाया जाएगा।