फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव

Mon, 23 Feb 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11- मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी।संवाद
विज्ञापन
अनंतराम। नगर पंचायत अजीतमल के वार्ड विद्यानगर स्थित शनिदेव मार्ग पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाली निर्माण न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जबकि सामान्य दिनों में भी घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण भी कराया जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि अधूरी योजना के तहत कार्य कराया गया। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया कि वहां पर नाली नहीं बनी है। नाली बनाने के लिए जल्द टेंडर कराया जाएगा। फिलहाल पानी निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन


निकलने में दिक्कत

जलनिकासी का कोई इंतजाम न होने के कारण सड़क पर पानी भर रहा है। इस कारण लोगों को पैदल निकलने में दिक्कत हो रही है।
- पंकज श्रीवास्तव

समाधान करना चाहिए
नाली निर्माण और पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। नगर पंचायत को इसका समाधान करना चाहिए।
- दीपेंद्र
जलनिकासी न होने से सड़क पर जलभराव

कंचौसी। औरैया मार्ग पर आंबेडकर तिराहे के पास सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोगों की राह चलना मुश्किल हो गया है। जल निकासी व्यवस्था न होने से हर समय सड़क पर पानी भरा रहता है। इस मार्ग से लोगों का स्कूल, अस्पताल, स्टेशन व बाजार आदि आना-जाना लगा रहता है।
गंदे पानी से बाजार में दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। आए दिन बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं। कई शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से पानी निकास की समुचित व्यवस्था करवाए जाने की मांग की है।(संवाद)

फोटो-11- मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी।संवाद

फोटो-11- मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें