फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में जलभराव

Wed, 16 Jul 2025 04:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
गिरधारीपुर मार्ग पर पानी भरा होने से पगडंडी से निकलतीं महिलाएं। - फोटो : गिरधारीपुर मार्ग पर पानी भरा होने से पगडंडी से निकलतीं महिलाएं।
विज्ञापन
अजीतमल। गिरधारीपुर में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर रहा है। दरवाजे तक पानी भरने से से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि तालाब की खोदाई और सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। लोगों ने इसकी साफ-सफाई की मांग की है।
ब्लाॅक अजीतमल की ग्राम पंचायत बाबरपुर देहात के मजरा गिरधारीपुर का हाल बेहाल है। यहां बना तालाब गंदे पानी से लबालब है। बारिश में पानी ओवरफ्लो होने से गलियों में जलभराव हो रहा है। चार दिन हो गए, लेकिन घरों के बाहर भरा कम नहीं हुआ। इससे लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।



ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की खोदाई नहीं हुई है। इससे पानी ओवरफ्लो हो रहा है। पूरे गांव की हालत खराब है। प्रधान आदित्य राजपूत ने बताया कि तालाब की सफाई कई बार करवा चुके हैं, लेकिन तालाब छोटा है। वहीं जलनिकास न होने से पानी निकलने में समय लगता है। अधिकारियों को सूचित कर दिया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन



हाकिम सिंह का कहना है कि तालाब की खोदाई व सफाई हो जाती तो आज ये समस्या नहीं आती। महिला नीतू ने बताया कि जलभराव के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। काम पर जाने वाले लोग पानी में घुसकर निकल पा रहे है।
विज्ञापन

गंदा पानी नालियों के रास्ते घरों में घुस रहा है। विमी राजपूत ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात में गांव के लोगों के लिए जलभराव की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें