फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना बनी बवाल, सड़कों का है बुरा हाल

Thu, 10 Sep 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को पेयजल आपूर्ति से संतृप्त करने को केंद्र व प्रदेश सरकार की संयुक्त पेयजल पुनर्गठन योजना अब लोगों के लिए बवाल-ए- जान बन गई है।
विज्ञापन




हालत यह है कि पाइप लाइन बिछाने को कार्यदाई संस्था से खोदी गई सड़कों की आज तक मरम्मत न कराए जाने से लोग चोटहिल हो रहे हैं।


वहीं विभाग व ठेकेदार के बीच काम शुरू होने से एक माह में खुदी सड़क की मरम्मत किए जाने के एग्रीमेंट भी हवाई साबित हो रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। अमर उजाला ने शहर में खुदी पड़ी सड़कों की पड़ताल कर जब लोगों से बात की तो उनकी पीड़ा सामने आई।


संजय पुरवार कहते हैं कि मोहल्ला निझाई मंदिर में पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई सड़क एक साल से बिना मरम्मत के पड़ी हुई है। सड़क खुदी होने से निकलने में कठिनाई होती है। शिकायत के बाद विभाग द्वारा सड़क की नापतौल तो करा दी गई, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


 
मोहल्ला निवासी विनम्रसेन अग्रवाल का कहना है कि पाइप लाइन बिछाया जाना बहुत अच्छा है। इससे पेयजल समस्या दूर होगी, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत भी की जानी चाहिए।


बिना मरम्मत के छोड़ी गई सड़क पर रात में निकलने वाले लोग अक्सर ठोकर खाकर गिर जाते हैं। मोहल्ले के कई बुजुर्ग सड़क पर खुदाई से गड्ढ़ों में गिरकर चोटहिल हो गए हैं।

 
रामसजीवन द्विवेदी कहते हैं कि मोहल्ला बघाकटरा नेविलगंज में सड़क की हालत दयनीय है। सड़क के बीचोंबीच खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने के बाद ऐसे ही छोड़ दी गई है। विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई। ऐसा लगता है कि उन्हें लोगों को हो रही परेशानी से कोई सरोकार नहीं है।


संतोष कुमार कहते हैं कि सड़क की मरम्मत न कराकर विभाग ने हम लोगों के लिए एक परेशानी खड़ी कर दी है। ऊंची-नीची सड़क होने से वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है।

 
हिमांशु सोनी बताते हैं कि होमगंज में स्टेट बैंक के पास वाली गली एक सप्ताह से खुदी पड़ी है। जलनिगम ने गली की मरम्मत कराने को कोई कदम नहीं उठाए हैं, जिससे मुख्य सड़क से दुकान तक पहुंचना दूभर बना हुआ है।
विज्ञापन



महेश चंद्र कहते हैं किविभाग की लापरवाही से आम लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे गली में दुकान होने के कारण ग्राहक ऊबड़ खाबड़ सड़क देखकर आगे निकल जाते हैं। इससे दुकानदारी भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें