फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से कांशीराम कालोनी में अंधेरा कायम

Thu, 10 Sep 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम कालोनी में अंधेरा कायम है। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति के अभाव में लोग बीमारी का शिकार हो गए हैं। वहीं पेयजल आपूर्ति को मारामारी मची है। समस्या का निदान न होते देख आक्रोशित कालोनीवासियों ने दिबियापुर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन



वहीं दो घंटे तक चले जाम को खुलवाने में लोगों से झड़प के बाद भी पुलिस नाकाम साबित रही। बाद में आम लोगों के समझाने पर जाम खोला जा सका।

 
विद्युत अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे कांशीराम कालोनी के लोगों ने गुरुवार को दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान दर्जनों लोग सड़क पर बैठ गए।

आक्रोशित लोग कालोनी की काटी गई बिजली आपूर्ति को चालू करने की मांग कर रहे थे। मार्ग जाम होने से सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों व आम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन



जाम लगने की सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बिल अदा करने से पूर्व कालोनी की आपूर्ति चालू कराने की मांग पर अड़े रहे।

 
कालोनीवासियों का कहना था कि विद्युत विभाग ने उन लोगों को पांच साल का एक मुश्त बिल थमा दिया है। ऐसे में 40 से 80 हजार तक के बिल बनाए गए हैं। कहा कि कालोनी के अधिकांश लोग बिल अदा करने को तैयार हैं, बशर्ते उनकी छोटी-छोटी किस्तें बना दी जाएं, जिससे वह सहूलियत से बकाया बिल अदा कर सकें।


सीओ सिटी जीडी मिश्रा ने जाम लगाए लोगों से वार्ता की तथा उनकी पीड़ा समझी। कहा कि कालोनीवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बावजूद कालोनी के लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। हालत यह रही कालोनीवासियों को आक्रोशित देख पुलिस को बैक फुट पर आना पड़ा।

 
देर से पहुंची पुलिस स्कूली बच्चे फंसे जाम में- औरैया। जाम लगने के एक घंटे बाद चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच स्कूलों की छुट्टी हो जाने से वहां से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बाद में आक्रोशित लोगों को समझाने पर उन्हें निकलने दिया गया।

 
नहीं निकलने दिए वाहन- औरैया। दिबियापुर मार्ग पर जाम लगने से सुभाष चौक से जाने वाले और दिबियापुर से आने वाले छोटे-बड़े सभी वाहन जाम में फंस गए।


मौके पर पुलिस कर्मी के न होने से वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में खड़ा होना पड़ा। बाद में जाम में फंसे वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहनों को वापस मोड़कर दूसरे रास्ते से आगे का रास्ता तय किया।
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें