फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घुसा उफनाए तालाब का पानी

Fri, 21 Sep 2018 11:28 PM IST
गांवों में घुसा उफनाए तालाब का पानी
विज्ञापन
गांव बरम्हूपुर घुटनोंभर पानी में डूूब कर निकलते लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। शहर से सटी ग्राम पंचायत बरम्हूपुर और दौलतपुर के निवासी दो महीने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बारिश के शुरुआती दौर में इन गांवों में उफनाए तालाब का पानी घुस गया था, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव की कई गलियों में घुटनों तक जलभराव है। इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। 30 परिवार ऐसे हैं, पानी से होकर अपने घर पहुंचते हैं।
ग्राम पंचायत बरम्हूपुर में तालाब ओवर फ्लो होने से मुख्यमार्ग से लेकर गांव के अंदर जलभराव हो गया है। लगभग 20 परिवारों के लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरना पड़ता है। गांव के अनूप चौहान का कहना है कि प्रधान, पंचायत सचिव तथा अधिकारियों को अवगत करा जा चुका है, लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है। लोग वैकल्पिक रास्तों से निकलने को विवश हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यदि प्रशासन सक्रियता दिखाए तो पंप सेट के माध्यम से औरैया-फफूंद मार्ग पर बने नाले में यह पानी डाला जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं ब्लाक भाग्यनगर की 15 हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत दौलतपुर में भी तालाब के उफनाने से गांव में जलभराव हो गया है। यह पानी यहां दो माह से भरा हुआ है। करीब दस परिवारों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर आदि बड़े वाहनों तो किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन दुपहिया वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन


दौलतपुर और बरम्हूपुर में जलभराव की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर हालातों का पता कराया जाएगा। जल निकाली की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
-सत्येंद्र नाथ चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें