फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से लेकर गांवों तक प्रदेश सरकार हर घर नल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की योजना चला रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से शहर के लोगों को गंदे पानी से काम चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में स्थित 13 पानी की टंकियों में अधिकांश टंकियों में पानी साफ करने के लिए लगाई जाने वाली डोजियर मशीन नदारद है। वहीं कई जगहों पर पाइपलाइन में भी लीकेज है। जिससे लोगों को गंदे पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसमें खासकर आवास विकास व अन्य मोहल्लों में समस्या है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन उन्हें आज तक निजात नहीं मिल सकी। इससे लोगों में आक्रोश है।
पानी में कीड़े आने की समस्या है। पालिका की ओर से टंकी में सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे यह समस्या बनी है। शिकायत भी की, लेकिन पालिका की ओर से कोई भी सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

पानी गंदा आने से पेट की दिक्कत हो रही है। आसपास लीकेज होने से यह समस्या है। मजबूरी में आरओ का पानी मंगवाकर पी रहे हैं। इसके बाद भी पालिका में जल कर और जल मूल्य देने को मजबूर हैं।
गोदाम की शोभा बढ़ा रहे डोजियर
नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से पानी की टंकियों में डोजियर नहीं लगाए गए हैं। जिससे लोगों को गंदे पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर पालिका की गोदाम में रखे डोजियर गोदाम की शोभा बढ़ा रहे हैं।
वर्जन
सभी लाइनें एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। क्लोरीन डालकर पानी को साफ कराया जाता है। कहां-कहां लाइन बंद हैं। इसका पता करके अतिशीघ्र निदान कराया जाएगा। - बलवीर सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें