फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीहड़ पट्टी के गांवों से निकला पानी

Mon, 04 Aug 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जुहीखा में ट्रैक्टर से सिल्ट हटाते लोग। - फोटो : जुहीखा में ट्रैक्टर से सिल्ट हटाते लोग।
विज्ञापन
अयाना। यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। सोमवार को नदी का पानी बीहड़ पट्टी के गांवों से बाहर निकल गया। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई भी शुरू करवा दी है।
विज्ञापन

रविवार शाम चार बजे से सोमवार शाम छह बजे तक यहां यमुना का जलस्तर एक मीटर और घट गया है। हालांकि क्षेत्र में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान 113 मीटर से 0.63 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी निकलते पर लोगों ने घरों की ओर वापस आना शुरू कर दिया है। इधर गांवों में फैली गंदगी को लेकर प्रशासन की ओर से जुहीखा, मई आदि गांवों में सफाई कर्मी लगाकर कीचड़ हटवाना शुरू करवाया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा में शिविर लगाया। टीम ने ग्रामीणों को बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरूक कर दवाइयां बांटी। दवाई का छिड़काव की करवाया। फरिहा में प्रधान रजनी देवी, प्रतिनिधि ब्रजेंद्र कुमार, पंचायत सचिव मोहम्मद अरमान खान ने ट्रैक्टर से मुख्य मार्ग पर जमा कीचड़ को हटवाया।
विज्ञापन

बीडीओ औरैया आदित्य तिवारी ने बताया कि ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए एडीओ पंचायत विनय यादव को नोडल बनाया गया है। सोमवार को कुछ गांवों में टीम लगाकर सफाई करवाई गई है। मंगलवार को फरिहा, असेवा, असेवटा में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें