फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर फ्लो से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
टंकी भरने के बाद ओवर फ्लो होकर बर्बाद होता पानी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। सरकार ने वर्षा जल संरक्षण और संचयन पर जोर दे रही है पर जिम्मेदारों को चिंता नहीं। नगर पंचायत की पानी की टंकी भरने के बाद मोटर बंद न होने से ओवर फ्लो के कारण हजारों लीटर पानी नालियों में बहकर बर्बाद हो रहा है। पुरानी फेल बोरिंग के पाइप निकाल दिए गए हैं लेकिन उसके गड्ढे को बंद नहीं किया गया है। जिससे किसी भी समय कोई बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिधूना के कर्मचारियों की उदासीनता कहें या लापरवाही, जलकल संस्थान में स्थित नलकूप नंबर एक पानी की टंकी भरने के बाद भी मोटर को बंद नहीं किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। तेज गति से निकल रहे पानी को लोगों ने बंद कराना चाहा तो नलकूप का कमरे में ताला लटकता मिला और पंप आपरेटर जगत सिंह भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसी नलकूप के पास स्थित पुरानी बोरिंग फेल हो चुकी है लेकिन पाइप को खुला छोड़ दिया गया है। अभी तक इस पाइप को बंद करने की जहमत नगर पंचायत प्रशासन ने नहीं उठाई है। इसके आसपास मोहल्ले के बच्चे खेलते हैं। इससे किसी भी दिन कोई बड़े हादसे की आशंा से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रदीप कुमार का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन को इस गड्ढे को बंद करवाने के लिए मौखिक व लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की आंख तभी खुलती है, जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है, वह इसकी जानकारी करेंगे और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पानी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें