फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पीएचसी में वार्ड बॉय, नर्स कर रहे मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहम है, लेकिन इन पीएचसी से स्वास्थ्य अधिकारियों ने नजरें हटा ली हैं। यही वजह है कि पीएचसी पर डॉक्टर नदारद रहते हैं। यहां वार्ड बॉय, नर्स व फार्मासिस्ट के सहारे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की ग्रामीण क्षेत्र में क्या स्थिति है। भीषण गर्मी में जरूरतमंद मरीज पीएचसी पहुंचते हैं। डॉक्टर की बजाय अन्य स्वास्थ्य कर्मी महज छुटपुट दिक्कत की दवाएं वितरित कर मरीजों को चलता कर देते हैं। जानकार डॉक्टरों की इन पीएचसी को दरकार है। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का यह आलम स्वास्थ्य महकमे से काफी आशाएं लगाए हुए हैं।
विज्ञापन




-

पीएचसी की पड़ताल.....



-

आठ साल से सहायल पीएचसी में डॉक्टर नहीं



फोटो-31एयूआरपी 09- सहायल पीएचसी में मरीजों को दवाई का वितरण करते वार्ड वार्ड बॉय रंजीत। संवाद

सहायल कस्बा में लाखों रुपये की लागत से पीएचसी अस्पताल तो बनावा दिया, लेकिन आठ साल बाद भी अस्पताल में कोई डॉक्टर की तैनाती नहीं की जा सकी है। जबकि सहायल पीएचसी में रोजाना 65 से 70 मरीज दवा लेने आते है। पीएचसी सहायल के आसपास की आबादी 80 हजार से अधिक की है। ऐसे में कभी-कभी अस्पताल में फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगा दी जाती है, लेकिन कभी हालात इतने खराब हो जाते है कि अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय मरीजों को दवाइयां वितरित करते हैं। शुक्रवार को भी पीएचसी में वार्ड बॉय रंजीत ने मरीजों को दवाएं दीं। सीएचसी सहार अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सहायल पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट मान सिंह शुक्रवार को छुट्टी पर हैं। सहायल पीएचसी में डॉक्टर की तैनाती के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है।



-

रुरुगंज पीएचसी में नर्स मरीजों को दवा देतीं आईं नजर



फोटो-31एयूआरपी 10- रुरुगंज पीएचसी में मरीजों को दवा वितरित करतीं नर्स पिंकी। संवाद

रुरुगंज कस्बा के प्राथामिक स्वाथ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोई डॉक्टर व फार्मासिस्ट नहीं पहुंचा। जिनकी गैरमौजूदगी में मरीजों को दवाएं स्टाफ नर्स पिंकी ने दी। वहीं लैब टेक्नीशियन जागृति व वार्ड बॉय भी मौजूद रहे। इस संबंध में बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल में सभी की ड्यूटी लगी हुई है। अस्पताल में कौन डॉक्टर नहीं पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। फिर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन




-

असजना पीएचसी पर फार्मासिस्ट ने मरीजों को बांटीं दवाएं



फोटो-31एयूआरपी 11- मरीजों को दवाएं देते फार्मासिस्ट रामौतार। संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असजना में कुछ दिन पूर्व डॉक्टर की तैनाती दूसरी जगह कर दी गई। इस कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का अभाव है। डॉक्टर न होने पर फार्मासिस्ट रामौतार व अन्य कर्मचारियों की देखरेख में अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असजना के दायरे में 10 से 12 गांव की मरीज आते हैं। बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डॉक्टर की दूसरी जगह तैनाती कर दी गई है। चुनाव के कारण नियुक्ति नहीं हो पाई है। चुनाव के बाद तत्काल डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी। आरोग्य मेला में डॉ. मनीष त्रिपाठी की ड्यूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है। वहीं सप्ताह में अलग-अलग दिन अन्य डॉक्टरों को भी भेजा जा रहा है, जिससे मरीजों को कोई दिक्कत ना हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें