फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की टोह ली

विज्ञापन
ब्लॉक बिधूना ब्लॉक में आरक्षण की जानकारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पंचायत चुनाव में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्रवार आरक्षण सूची की जानकारी को लेकर मंगलवार को दिन भर फोन घनघनाते रहे। लोग आरक्षण की टोह लेने को परेशान रहे। ब्लॉक कार्यालयों पर दिन भर भीड़ रही। बाद में पता चला कि सूची बुधवार को चस्पा होने की संभावना है। इसके बाद भी संभावित दावेदारों में बेचैनी देखी गई। लोग एक दूसरे से पूछते रहे तुम्हाए गांव का आरक्षण भओ, पता चलो।
विज्ञापन

शासन ने तीन मार्च तक आरक्षण सूची जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। ज्यादातर संभावित उम्मीदवारों को मंगलवार को सूची चस्पा होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। सुबह से औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक में आरक्षण सूची चस्पा होने को लेकर लोगों की भीड़ देर शाम तक डटी रही। संभावित उम्मीदवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने से परेशान दिखे। आरक्षण सूची चस्पा होने के बाद तीन दिन आपत्ति के लिए भी दिए जाएंगे, लेकिन अधिकांश संभावित उम्मीदवारों का कहना है कि एक बार आरक्षण सूची बनने के बाद परिवर्तन की संभावना कम ही रहती है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि आरक्षण सूची तैयार कर ली गई है। सूची को डीएम ने तलब कर लिया है। इसका अपनी निगरानी में पर्यवेक्षण करवा रहे हैं। इसका मकसद है कि शासन की तय गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण में कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। सूची बुधवार को ब्लॉक कार्यालयों में चस्पा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची तैयार हो चुकी है। डीएम के निर्देशन में सूची का पुन: मूल्यांकन किया जा रहा है। बुधवार को सूची ब्लॉक, विकास भवन में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

संदीप वर्मा
एडीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें