फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश में ढहीं आठ मकानों की दीवारें और छत

Thu, 27 Aug 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अयाना में कमरे की गिरी छत। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
औरैया। चार दिन से कभी तेज तो कहीं रुक-रुक हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। कीचड़ व जलभराव के साथ जिले में कच्चे मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अटसू, सहायल, रुरुगंज, अयाना क्षेत्र में आठ कच्चे मकानों की दीवारें और छतें ढह गईं। हालांकि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवारों का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर तहस-नहस हो गया। पिछले 24 घंटे में करीब 15 मिमी बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 12.3 मिमी बारिश के आसार हैं। उधर, सेंगुर नदी में उफान व मुरादगंज में जलभराव का अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन

अटसू के गांव बिलावा में नीलम शर्मा, सरला शर्मा, प्रेमलता व गिरेंद्र के कच्चे मकान बारिश की मार नहीं झेल सके। लगातार बारिश से मकानों की दीवारों में नमी आने के साथ उनकी नींव और छत कमजोर हो गई थी। जो अचानक भरभराकर ढह गए। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते सुरक्षित निकल आए। वहीं, रुरुगंज की ग्राम पंचायत चंदैया के मजरा पुरवा उजेने में बृहस्पतिवार सुबह लोकेंद्र प्रताप के कच्चे मकान की छत ढह गई। सहायल क्षेत्र के गांव पौथी में अमित कुमार के कच्चे घर की छत ढह गई।
अजीतमल क्षेत्र के गांव सौनासी में जितेंद्र कुमार के यहां सोमवार की शाम एक मकान के कमरे में जमीन धंसने से बने गहरे गड्ढे के बाद बुधवार की रात कमरे की दीवारें भी भरभराकर ढह गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे व मकान में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए परिवार को आंगनबाड़ी केंद्र के एक कमरे में ठहराया था। वहीं अयाना में दिलीप कुमार के घर का एक कमरा भी ढह गया। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने बारिश से मुरादगंज में हुए जलभराव का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानों को बुलाकर पंपसेट से पानी निकलवाने को कहा। एरवाकटरा के उमरैन की मुख्य बाजार में जलभराव का नजारा बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कंचौसी के ढिकियापुर में घरों में पानी भर गया। वहीं एसडीएम बिधूना कलम कुमार सिंह ने अछल्दा में सेंगुर नदी पुल पर पहुंचकर बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया। किसानों से संवाद भी किया।

पिछले 24 घंटे में 15 मिमी बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में 12.3 मिमी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
-डॉ. रामपलट सिंह, मौसम वैज्ञानिक

बारिश के चलते होने वाली जनहानि को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। उनकी रिपोर्ट भेजें। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बृजेश कुमार, डीएम

अयाना में कमरे की गिरी छत। स्रोत: ग्रामीण

अयाना में कमरे की गिरी छत। स्रोत: ग्रामीण

अयाना में कमरे की गिरी छत। स्रोत: ग्रामीण

अयाना में कमरे की गिरी छत। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें