फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरी पालिका की भूमि, प्रदर्शनी को जगह के लाले

Sat, 17 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अधिकांश स्थानों पर नगर पालिका परिषद की भूमि अवैध कब्जों से घिरी पड़ी है। ऐसे में प्रति वर्ष प्रदर्शनी लगने से पूर्व स्थान को लेकर पशोपेश की स्थिति बनी है। यह समस्या कोई आज की नहीं बल्कि पिछले कई सालों से अनिस्तारित है।
विज्ञापन


इस बार भी प्रशासन के ध्यान न दिए जाने से शरदोत्सव प्रदर्शनी के लिए अतिक्रमणयुक्त पुरानी नुमाइश मैदान को ही चुना गया है।
 
नगर पालिका परिषद की शहर में पड़ी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे होने और प्रशासन के इन कब्जों को हटवाने में दिलचस्पी न लिए जाने से पशोपेश की स्थिति बनी है।

इस बाबत पालिका प्रशासन द्वारा प्रशासन को अवगत कराकर भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने को ठोस कदम उठाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा दिलचस्पी न दिखाए जाने से स्थिति यथावत है।
विज्ञापन

 
वर्तमान में शहर के बीचोंबीच पालिका की भूमि वापसी में अगर प्रशासन का सहयोग मिल जाए तो प्रदर्शनी के लिए एक अच्छी जगह उपलब्ध हो सकती है। हालांकि पालिका प्रशासन प्रतिवर्ष पुरानी नुमाइश मैदान में खाली भूमि पर ही प्रदर्शनी लगवाकर इतिश्री कर लेती है। जगह के अभाव में प्रदर्शनी का लुक नहीं बन पाता।

पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसलिए चाह कर भी पालिका प्रशासन सख्त कदम नहीं उठा सकता है। न्यायालय के निर्णय ही मामलों के समाधान होंगे।- जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें