फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में भी ठिठुर गई सर्दी

Fri, 16 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से भीषण ठंड में खुले स्कूलों में छुट्टी जैसा नजारा रहा। टाट-पट्टी पर बैठे नौनिहाल ठंड से कंपकपाते हुए नजर आए। विद्यालयों में शिक्षण कार्य पर ठंड का पूरा असर दिखाई दिया। शुक्रवार को अमर उजाला ने शहर के परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की तो उन्हें उक्त नजारे दिखाई दिए।
विज्ञापन


सीन-1 - समय: सुबह 11.35 बजे-स्थान- भीखमपुर प्राथमिक विद्यालय। शहर के भीखमपुर प्राथमिक विद्यालय आज ही खुला था, लेकिन भीषण ठंड की वजह से बच्चों की उपस्थिति न के बराबर थी। यहां 62 पंजीकृत बच्चों में मात्र सात ही उपस्थिति पाए गए।
 
सीन-2- समय: दोपहर 12.00 बजे- स्थान: बघाकटरा प्राथमिक विद्यालय। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नजदीक स्थित प्राथमिक विद्यालय बघाकटरा शिक्षामित्र रवींद्र बाबू के हवाले है। यहां भी पड़ताल के दौरान दस बच्चे ही मिले, जबकि शिक्षामित्र एक कक्षा में रजिस्टर का रखरखाव करते नजर आए।
विज्ञापन


सीन-3-समय: 12.15 बजे- कांशीराम कालोनी से सटे मोहल्ला बदनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय गुरुहाई नंबर एक स्कूल तो अपने नियत समय पर सुबह 10 बजे खुला। इंचार्ज टीचर कल्पना अवस्थी शिक्षण लिखा-पढ़ी करती दिखीं तथा बच्चे टाट-पट्टी में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें