फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य समुदाय ने दिखाई ताकत

Wed, 11 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले आयोजित होली मिलन समारोह की अभूतपूर्व सफलता पर जिला प्रभारी स्वजातीय बंधुओं का आभार जताया है। कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित समुदाय के लोगों की संख्या ने एकजुटता का परिचय देते हुए ताकत दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

 
परिषद के जिला प्रभारी ब्रजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू ने कहा कि वैश्य समुदाय को एकजुटता के अभाव के चलते राजनीतिक दृष्टिकोण में उपेक्षा की नजर से देखा जाता रहा है, लेकिन इस बार होली मिलन समारोह में जुटी स्वजातीय बंधुओं की ताकत ने एक बार फिर से वैश्य जाति की ताकत को दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि वैश्य समुदाय का राजनीति में हिस्सा न के बराबर है। इसीलिए उनकी बात को भी खासा तवज्जो नहीं दी जाती है। उन्होंने वैश्य समुदाय का आह्वान करते हुए कहा कि यदि अपना हक पाना है तो भविष्य में भी इसी तरह से एकजुटता के साथ मिल जुलकर अपनी आवाज को बुलंद करने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें