फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गणना प्रपत्र से वंचित मतदाता 23 को बूथ पर कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को मानस सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के संग बैठक की। इसमें कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी के सहयोग की जरूरत है। इससे कार्य निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ समय से पूरा हो सकेगा। वहीं गणना प्रपत्र न पाने वाले मतदाताओं को 23 नवंबर को बूथ पर ही आवेदन उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें तुरंत भरकर जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को तेजी से पूरा कराने के लिए 16 कार्यस्थल बनाए गए हैं। विधानसभा 202 बिधूना में तहसील सभागार बिधूना, नगर पंचायत सभागार बिधूना, विकासखंड सभागार बिधूना, विकासखंड सभागार एरवाकटरा व विकासखंड सहार में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र 203 दिबियापुर में ब्लॉक सभागार अछल्दा, ब्लॉक सभागार अजीतमल, नगर पंचायत सभागार दिबियापुर, कलेक्ट्रेट सभागार ककोर, नगर पंचायत सभागार फफूंद व ब्लॉक सभागार भाग्यनगर में कार्य की समीक्षा के लिए एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
विधानसभा क्षेत्र औरैया सदर के लिए कार्य स्थल तहसील सभागार अजीतमल, ब्लॉक सभागार औरैया, तहसील सभागार औरैया, नगर पालिका परिषद सभागार औरैया व डायट सभागार अजीतमल के कार्य प्रगति के लिए एडीएम न्यायिक नीरज प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है। कार्य को तेजी से पूरा कराने के लिए बीएलओ के सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिए 202-बिधूना में 767, 203-दिबियापुर में 994 व 204 औरैया सदर में 1122 कर्मी तैनात किए गए हैं। 23 नवंबर को अभियान चलाकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक गणना प्रपत्रों को पूर्ण कराते हुए जमा किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, भारतीय जनता पार्टी जिला संयोजक अमरचंद राठौर, बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष कमल गौतम, कांग्रेस पार्टी जिला उपाध्यक्ष संगठन दिलीप चौधरी, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, सीपीआई पार्टी सदस्य हरिशचंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें