फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वीनेश सिंह को एरवाकटरा थाने की जिम्मेदारी, वायरल वीडियो की जांच जारी

Tue, 24 Feb 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। दो दिन से खाली चल रहे थाने की जिम्मेदारी एसपी ने वीनेश जादौन को दी। इसके अलाव उमरैन चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह को दी गई है। वह बेला थाने में तैनात थे। दो दिन पहले पुलिस जीप के अगली सीट पर बैठकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन

मामले में सीओ बिधूना की जांच के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर और चौकी प्रभारी व सिपाही को निलंबित कर दिया था। अभी तक युवक के खिलाफ काई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
एरवाकटरा थाना की उमरैन चौकी की सरकारी जीप का 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में गांव उमरैन निवासी एक युवक जीप के अगली सीट पर बैठकर गेस्ट हाउस संचालक को डीजी की आवाज कम करने का निर्देश देते नजर आ रहा था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा को मामले की जांच सौंपी। सीओ की प्राथमिकी जांच में जीप में बैठे सिपाही विपिन कुमार, चौकी प्रभारी किशनवीर व थानाध्यक्ष जीतमल की लापरवाही की बात सामने आई।
सीओ की रिपोर्ट मिलते ही एसपी अभिषेक भारती ने तीनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर दी थी। मंगलवार को थाना की जिम्मेदारी वीनेश सिंह व चौकी की सुरेंद्र को सौंपी है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि थाने व चौकी में तैनाती कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। युवक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें