फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आम के बाग में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

Tue, 23 Jun 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू । कस्बा के मोहल्ला दयानगर-बीसलपुर मार्ग पर स्थित एक आम के पेड़ के नीचे मंगलवार शाम 46 वर्षीय गिरेंद्र सिंह का शव मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहलेग्रामीणों ने अचेतावस्था में देख परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजन के अनुसार, शव के पास देसी शराब के खाली पैकेट और जेब से कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिससे परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्यादा शराब के सेवन से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें