फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्राम प्रधान व पुत्रों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में बंबा में खंदी काटने का विरोध करना एक किसान पर भारी पड़ गया। विरोध से खिसियाए ग्राम प्रधान और उसके पुत्रों ने अपने साथियों के साथ एक घर में घुसकर महिला और उसकी पुत्री को जमकर पीटा। ग्रामीणों के आने पर प्रधान और उसके पुत्र बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइकों को थाने ले गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवन पुरवा निवासी नीलम देवी पत्नी मुकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया की सोमवार शाम को उसके पति खेतों पर गए तो बंबा पटरी पर बनारपुर प्रधान का पुत्र और उसका साथी बंबा काटकर बांध लगा रहे थे। पति ने मना किया तो यह लोग गाली गलौज करने लगे। रात आठ बजे जब वह घर पर खाना बना रही थी, तभी प्रधान अपने पुत्रों और 10-12 अज्ञात लोगों के साथ घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो यह लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। बचाने आई नाबालिग पुत्री के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया।
चीखपुकार सुन ग्रामीणों को आता देख प्रधान उसके पुत्र तीन बाइकों को छोड़कर भाग निकले। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में ग्राम प्रधान नरेंद्र मोहन उर्फ सूदन ने बताया बुधवार को इलाज कराकर लौटे हैं। झगड़े की जानकारी पर वह भी पहुंचे थे। मामला शांत करने का प्रयास किया था। गांव के लोगों ने पुत्र की बाइक खड़ी कर ली थी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी थी। विरोधियों की शह पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें