फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विज्ञान में 40, गणित में 44 और सामाजिक विज्ञान में 35 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में सख्ती के चलते कुल 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दोपहर की पाली में आयोजित गणित की परीक्षा में कठिन सवालों को देख छात्र परेशान दिखे।
विज्ञापन


सुबह की पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 892 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 852 ने परीक्षा दी और 40 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा में 1053 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1009 ने परीक्षा दी और 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं शाम की पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 681 परीक्षार्थियों में 646 ने परीक्षा दी और 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार सख्ती के चलते तीनों पालियों में कुल 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर के पाली में आयोजित गणित विषय की परीक्षा में कठिन सवालों के चलते परीक्षार्थियों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने बताया कि गणित के कठिन प्रश्नों को हल करने में उन्हें अधिक समय लगा। बता दें कि सुबह की पाली में वर्ष 2021 की तृतीय सेमेस्टर और दोपहर व शाम को वर्ष 2022 डीएलएड की परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें