फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वियतनाम के ठग ने बना लिया डीएम का फेक व्हाट्सएप अकाउंट

Wed, 31 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साइबर ठग ने डीएम का फेक व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। मामला सामने आने पर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ठग का नंबर जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनपद वासियों व शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सचेत किया है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि वियतनाम के नंबर से उनकी फोटो लगाकर एक व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इसके माध्यम से लोगों को फोन किया जा रहा है। ऐसा मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि यह नंबर डीएम का नहीं है।
डीएम ने सभी जनपद वासियों को एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 84588169187 से फोन कर किसी प्रकार की मांग की जाती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस की साइबर अपराध शाखा को दें। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें