फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गरबा में यूट्यूबर के अजीब व्यवहार का वीडियो वायरल

विज्ञापन
फोटो-22- कार्यक्रम में मौजूद युवती। स्रोत:सोशल मीडिया
विज्ञापन
बेला (औरैया)। औरैया शहर में शनिवार रात हुए गरबा-डांडिया कार्यक्रम में यूट्यूबर आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान उनके अचानक झूमने और अजीब व्यवहार करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

आकांक्षा ने कार्यक्रम स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा के पास रखे जूते-चप्पलों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस संबंध में वीडियो पोस्ट किए। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद वह अचानक झूमने लगीं। इस दौरान उन्होंने लोगों को जूते-चप्पल उतारने को कहा। वह जमीन और प्रतिमा के पास रखी मेज पर हाथ पटकती भी नजर आईं। कार्यक्रम में मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस घटनाक्रम के वीडियो बनाए और साझा किए। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए।
कुछ लोगों ने इन वीडियो को देवी आने से जोड़कर प्रचारित किया है। हालांकि, आकांक्षा ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई दावा नहीं किया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य वास्तविक वजह जानना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग इसे प्रचार पाने की कोशिश भी बता रहे हैं, लेकिन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें