फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल में लटके ताले का वीडियो वायरल, बच्चे लौटे

Mon, 23 Feb 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। शिक्षकों के आने में लेटलतीफी से कई स्कूल समय से नहीं खुल रहे हैं। ऐसा ही मामला क्षेत्र के गांव पैतुआ के प्राथमिक विद्यालय में सामने आया है।
विज्ञापन

यहां ताला लटका होने से कुछ देर इंतजार करने के बाद बच्चे घर लौट गए। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
इस प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहित अग्रवाल, सहायक अध्यापक हरिओम वर्मा व शिक्षामित्र जयरेंद्र कुमार तैनात हैं। सोमवार सुबह 9:10 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लटक रहा था। इसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अक्सर शिक्षक देर से पहुंच रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस संबंध में बीईओ प्रवीण कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें