औरैया। जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों को स्कूली वाहन के चालक और परिचालक के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन कराने का आदेश जारी हो चुका है। इसके बाद भी स्कूल संचालक लापरवाही बरत रहे है। इस पर अब विभाग ने कार्रवाई की तैयारी की है।
परिवहन विभाग जनपद में स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान चला रहा है। इसके लिए वह हर रोज वाहनों का चालान करने के साथ मानक के विपरीत दौड़ने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई कर रहा है। अब वाहनों को चलाने वाले चालक और परिचालकों के लिए भी मानक तय कर दिए हैं।
एआरटीओ अशोक कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा कि चालक और परिचालक अपने ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन विभाग से करा लें। नहीं तो रास्ते में वाहन दौड़ाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सभी स्कूलों की क्रमवार सूची बनाई जा रही है। इसमें स्कूली वाहनों के चालक और परिचालकों का विवरण भी रहेगा।