फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परीक्षा केंद्रों का सत्यापन पूरा, बोर्ड को भेजी 284 विद्यालयों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया के तहत जिले की तीनों तहसीलों में गठित अधिकारियों की टीम ने 284 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। सत्यापन के बाद अंतिम रूप से तैयार की गई इन स्कूलों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कमलेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और सुचारू रूप से कराने के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार सत्यापन किया गया है। अधिकारियों की टीम ने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, बाउंड्रीवॉल, पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्था की गहन जांच की। जांच के बाद योग्य पाए गए 284 विद्यालयों की रिपोर्ट बोर्ड को प्रेषित की गई है। पिछले साल जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब बोर्ड स्तर से ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए केंद्रों के निर्धारण का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा सूची का परीक्षण करने के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद आगे की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें