औरैया। दिबियापुर कस्बा में फफूंद रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे की उत्तर मध्य रेलवे शाखा के अन्तर्गत ए ग्रेड श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। स्टेशन हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग और हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित है। अभी तक फफूंद रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं थी। मंगलवार से फफूंद रेलवे स्टेशन परिसर में उत्तर मध्य रेलवे के निर्देश पर वाहन पार्किंग सुविधा शुरू हो गई है।
फफूंद रेलवे स्टेशन परिसर का ठेका लेने वाले मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अधिकारियों ने वाहन ठेका अरुणांचल ट्रेडर्स इटावा को 13 सितंबर 2027 तक (तीन वर्ष) के लिए दिया है। मंगलवार से चालू कर दिया गया है। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए शुल्क निर्धारित किया है। 24 घंटे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पार्किंग में वाहनों का शुल्क में ई-रिक्शा 20 रुपये, कार 30 रुपये, साइकिल आठ रुपये, बाइक हेलमेट समेत 20 रुपये लगेंगे। मासिक सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। मालूम हो कि अभी तक रेलवे पार्किंग की सुविधा न होने से यात्रियों को वाहन खड़े करने के लिए दिक्कत होती थी। कई वाहन स्टेशन परिसर से चोरी हो चुके थे। अब पार्किंग होने से यात्रियों को बिना शुल्क के वाहन पार्किंग पर विराम लगेगा।