फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरे दिन भी हनुमान मंदिर में सजी झांकी, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के हनुमान मंदिरों पर सजावट बुधवार को दूसरे दिन भी देखने को मिली। शाम ढ़लते ही झांकी देखने वालों की भीड़ दिखाई दी। देर रात तक मंदिर पर भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते दिखे।
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में जिलेभर के हनुमान मंदिर में भक्ति कार्यक्रमों के साथ ही भव्य झांकी का आयोजन मंगलवार को किया गया था। शहर के अधिकांश हनुमान मंदिरों पर बुधवार को भी झांकी देखने को मिली। शहर के मोहल्ला रुहाई स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर शाम छह बजे भगवान हनुमान की आरती के भव्य झांकी के दर्शन भक्तों को कराए गए।
देर रात महोविया टोला स्थित संकट हरण मंदिर, बहन टोल स्थित संकट हरण मंदिर, गुरुहाई स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के मोहल्ला बघाकटरा, आवास विकास कालोनी, ब्रह्मनगर, जेसीज चौराहा, ब्लॉक गेट के पास, गोविंद नगर, दिबियापुर रोड स्थित हनुमान मंदिरों पर भी सजावट देखने को मिली।
विज्ञापन

शहर के मुख्य हनुमान मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। श्री संकट मोचन मंदिर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए संजय गेट के समीप बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें