मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को बीमारियों से बचाने को अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 अप्रैल तक टीकाकरण किया जाएगा।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य फफूंद पर बुधवार को टीकाकरण कराया गया। एएनएम मांडवी पाल ने बच्चों व गर्भवती महिलाों का एएनएम सेंटर में टीकाकरण किया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज, रूबी देवी, यूनीसेफ से आशीष सक्सेना, रामपाल कुशवाहा, निशांत अग्रवाल ने सभी को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। नगर पंचायत फफूंद क्षेत्र के बाबा का पुर्वा, केसरबानी, तरीन, तिवारीपुर,ऊंचाटीला में इंद्रधनुष टीकाकरण के बोर्ड लगाए गए।