फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को टीका लगाने में जिला 12वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण में जिले को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। 17 दिनों में 3035 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। वर्तमान में 50 शैया अस्पताल के साथ ही जिले की सात सीएचसी में टीकाकरण हो रहा है। इसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से प्रारंभ हुआ था। पहले दिन सिर्फ 50 शैया अस्पताल में टीके लगाए गए थे। इसके बाद दिबियापुर, अजीमतल व बिधूना सीएचसी में टीकाकरण शुरू हुआ, लेकिन अब जिले की सातों सीएचसी में बच्चों को टीके लग रहे हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 16 से 31 मार्च तक कुल 3035 बच्चे टीकाकरण करा चुके हैं।
शुक्रवार को आई में रिपोर्ट में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाने में जिले का प्रदेश में 12वां नंबर रहा। टीकाकरण प्रभारी डॉ. देव नरायन कटियार ने बताया कि 17 दिनों में 3035 बच्चे वैक्सीन लगवा चुके हैं। अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंच कर बच्चे बिना डर व भय के टीके लगवा रहे हैं। टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में भी काफी रुचि देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें