फोटो-45- थाने में हंगामा करते गोरक्षक व भीड़। स्रोत:वीडियो ग्रैब
- फोटो : झुसला वृद्ध राजवीर सिंह परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी अयाना। थाना क्षेत्र के गांव भौंतापुर में गोवंश की मौत और उसे खेत में दफनाने के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया।
आक्रोशित गोरक्षकों ने हत्या का आरोप लगाया और थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव निवासी किसान रघुपति सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी नरेश समेत कुछ लोगों ने एक गाय की गला कसकर हत्या कर दी और शव को बुलडोजर से उनके खेत में दफन कर दिया।
उन्होंने गाय के बछड़े के लापता होने की बात भी कही। उधर गोरक्षकों के प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी अशोक सिंह थाने पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान घटनास्थल के पास से बछड़े का शव बरामद कर उसका अंतिम संस्कार कराया।
सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गाय को पालने के लिए ले गए थे, जहां गले में रस्सी फंसने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को 14 दिन के लिए इटावा जेल भेज दिया गया।