फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में विजयी पताका फहराने को बनाई रणनीति

Wed, 10 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे रोड स्थित एक मिल पर मंगलवार को नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजवीर सिंह का सपा नेताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर विस चुनाव में विजयी पताका फहराए जाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन



 
मंगलवार को युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव का सपा नेता दीपू सिंह राजावत के नेतृत्व में फूलमाला व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


इस मौके पर प्रदेश सचिव राजवीर सिंह यादव ने बताया कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ समाजवादी पार्टी के रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।


 
उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी से मिलकर समस्याओं का निस्तारण करवाएं। कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारियां सौंपी गई है, वह उनका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कई वायदे किए थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद भाजपा अपने वायदे भूल गई है।


कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। स्वागत करने वालों में अजय सिंह, दीपू सिंह राजावत, बबलू यादव, पंकज यादव, लोली पाठक, चंदे शुक्ला, रामप्रकाश दोहरे, योगेश कुमार, राजू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें