फोटो 15एयूआरपी15- बच्चों को यूनिफार्म वितरित करते मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा।
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया) गांव हजरतपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। यूनिफार्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा और विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार सोनकर ने यूनिफार्म वितरित की।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अरविंद राजपूत के अलावा कोमल सिंह राजपूत, नीरज गुप्ता, शिखा कुमारी, दीपक दुबे, संजय कुमार, अखिलेश गुप्ता, सौरभ पांडेय, जगदीश राजपूत व लक्ष्मी दुबे आदि मौजूद रहे।