फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट मामले में पुलिस ने तीन को भेजा जेल, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया में सप्ताह भर पहले सदर ब्लॉक परिसर में खड़ी एक कार से नकली नोट बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 58 सौ रुपये की नकली करेंसी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इसमें राजनीतिक रंजिश के चलते प्रधान अखिलेश पांडेय की ब्लॉक परिसर में खड़ी कार में गत्ता रखा गया था। आरोपी अनूप त्रिपाठी पुत्र जगदीश त्रिवेदी निवासी गांव क्योंटरा, नागेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गांव क्योंटरा व जितेंद्र कुमार उर्फ टिलटिल पुत्र बालमुकुंद निवासी गांव भदेख थाना कुठौंद जिला जालौन ने विमल पुत्र छुन्नी त्रिवेदी निवासी क्योंटरा व अंशू पुत्र भगवानदान निवासी गांव भदेख के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस ने घटना वाले दिन मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया था, कोई ठोस सबूत न होने से उन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान उक्त लोगों के नाम सामने आए। जिसमें पुलिस ने अनूप, नागेंद्र व जितेंद्र को भाऊपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि घटना वाले दिन कार से बरामद किए गए गत्ते में मास्क व सैनिटाइजर के नीचे नकली नोटों को पैकेट में टेप लगाकर रखे गए थे। इस काम में जितेंद्र कुमार ने प्रधान की कार में गत्ता रखा था। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने नकली 5800 रुपये बरामद किए हैं। इस घटना में फरार हुए दोनों आरोपियों अंशू व विमल को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें