फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटा, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव फतेहपुर के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार महिला समेत पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिचौली अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सवारियां लेकर ऑटो औरैया से अजीतमल जा रहा था। दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फतेहपुर के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। इससे ऑटो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और सवारियों को बाहर निकाला।
एंबुलेंस की मदद से ऑटो में सवार मुन्नी तिवारी (57) निवासी पढ़ीन दरवाजा, रेखा तिवारी (55) निवासी बनारसीदास, अंशु पांडेय (45) निवासी सत्तेश्वर, स्वेच्छा तिवारी (18) निवासी बनारसीदास और दीपू (30) निवासी तिलक नगर को घायलावस्था में 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने घायल दीपू और मुन्नी तिवारी को चिचौली जिला अस्पताल रेफर किया है। उपचार के दौरान घायलों ने बताया कि वह रिश्तेदार है। अटसू से एक बस गोवर्धन जा रही है। इस बस से वह लोग भी गोवर्धन जाने के लिए ऑटो से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें