रुरुगज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव आरमपुर में तेज रफ्तार कर अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में गिर गई। घटना में कार सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे कार चालक चंदन गुप्ता अपने मित्र विक्रांत निवासी एरवाकटरा के साथ किसी काम से काम करके वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कुदरकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरमपुर के सामने पहुंची ही थी। तभी तेज रफ्तार होने के कारण अचानक से कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया की दोनों घायलों को बिधूना अस्पताल भेजा गया है।