फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर सगी बहनों पर चढ़ा, एक की मौत

Sat, 23 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ब्लाक चौराहा के निकट महेवा रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने एक बालिका को रौंद डाला, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर कस्बे के ब्लाक चौराहा निवासी शिवरतन की पुत्रियां कशिश व कुमकुम बाजार से सामान लेने गईं थी। तभी रोड पार करते समय महेवा रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने मासूमों के टक्कर मार दी, जिसमें कशिश (नौ वर्ष) की ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से मौत हो गई।


वहीं हादसे में कुमकुम (पांच वर्ष)। गंभीर रूप से घायल हो गई। कुमकुम के सिर में गंभीर चोंटे आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर खडे़ ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है । मृतका के पिता शिवरतन ने  अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें