फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के घर में विदाई के समय लगी आग बुझाने में सात झुलसे

Fri, 22 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। ग्राम कमंडलापुर में शादी के घर में विदाई के समय सिलेंडर से आग लगने से हजारों रुपये नकदी एवं अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग को जनातियों एवं बारातियों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया। इस दौरान सात जनाती एवं बाराती आग बुझाने में झुलस गए।
विज्ञापन



 
रामगढ़ कस्बे के समीप स्थित गांव में रामनरेश राजपूत की बेटी की बारात बुधवार शाम ग्राम महाराजपुर, फफूंद से आई थी। सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। घर में छप्पर के नीचे गैस सिलेंडर का चूल्हा जलाकर नाश्ता बनाना प्रारंभ किया गया। अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई।


आग लगने से हड़कंप मच गया। छप्पर में आग लगी और पड़ोस में रामनरेश के भाई बहादुर सिंह के छप्पर ने भी आग पकड़ ली। अचानक आग लगने के बाद जनाती- बाराती एवं ग्रामीणों ने एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



 
सूचना देने पर फायर ब्रिगेड तो नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने गांव के लेखपाल अशोक कठेरिया को फोन मिलाया। परंतु मोबाइल स्विच आफ होने के कारण बात नहीं हो सकी। रामनरेश के अनुसार आग से व्यवहार में आए लगभग 15 हजार रुपये जल गए, जबकि अन्य सामान जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन



आग बुझाते समय गांव के सतेंद्र, बीनू, नरेश, मनोज शाक्य निवासी ढरकन एवं बाराती पक्ष के तीन लोग झुलस गए।  सभी का रामगढ़ में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें