फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ऊंचाहार एक्सप्रेस का समय बदला, कल से लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे ने फफूंद स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस के समय में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित समय प्रारंभिक स्टेशन चंडीगढ़ से 28 अक्तूबर से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस अब दिल्ली जंक्शन पर 21:05 के बजाय 21:15 बजे आएगी और 21:30 बजे रवाना होगी। साहिबाबाद में 21:42 के बजाय 21:56 बजे, गाजियाबाद में 22:11 के बजाय 22:16 बजे, अलीगढ़ में 23:30 के बजाय 23:40 बजे पहुंचेगी। चंडीगढ़ से दिल्ली और फफूंद से आगे शिकोहाबाद, इटावा जंक्शन, भरथना, फफूंद (03:39/03:40), कंचौसी, झींझक, रूरा, कानपुर सेंट्रल आदि स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। फफूंद स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय 03:39 बजे आएगी और 03:40 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर अब यह ट्रेन 05:30, 05:35 के बजाय 05:35, 05:40 बजे आएगी-जाएगी। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले संशोधित समय देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें