फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस

Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी 21 - ट्रेन पर चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे ट्रैक दुरुस्तीकरण कार्य के चलते दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें देर से दौड़ रही हैं। बुधवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस तीन घंटे और फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देर से स्टेशन पर आई। ऐसे में ट्रेन के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

आए दिन ट्रेन लेट होने से यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। इससे जेब पर अधिक मार पड़ रही है। वहीं ट्रेन लेट होने से कानपुर, रूरा, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। निर्धारित समय सुबह चार बजे के स्थान पर ट्रेन सुबह सात बजे कंचौसी स्टेशन पहुंची। वहीं, भटिंडा से चलकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देर से पहुंची।
कानपुर , लखनऊ, बनारस, जौनपुर, पटना, आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि इटावा-कानपुर मेमू भी दो घंटे देर से आई। इससे कानपुर, पनकी धाम, भाऊपुर, रूरा, झींझक आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर ट्रैक दुरुस्तीकरण के कार्य के चलते देरी से चल रही हैं। समय समय पर यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें