फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नोएडा से घर लौटी युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 15 Oct 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। गांव मानपुर में बुधवार दोपहर को एक युवती ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। वह मंगलवार को मां व भाई के साथ नोएडा से घर लौटी थी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। हालांकि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मानपुर निवासी सर्वेश कुमार जयपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बेटे रुस्तम ने बताया कि वह, बहन संजना(22), मां तारावती व भाई अंश के साथ नोएडा में रह रहे थे। वह व बहन एक चार्जर बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। दीपावली त्योहार के चलते वह, मां व छोटा भाई रविवार को घर लौटे थे जबकि बहन संजना मंगलवार को घर आए थे।
बुधवार दोपहर को मां व छोटा भाई मुरादगंज बाजार करने गए थे जबकि वह गांव में ही दोस्तों से मिलने गया था। बहन घर पर अकेली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे मां घर लौटीं तो उन्हें बहन का शव फंदे पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें