प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अल्ट्रासाउंड मशीनों से लैस होंगे।
वह सोमवार देर रात्रि इटावा के मड़ैया दिलीप नगर में अखिलेश निषाद के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 780 सीएचसी को अल्ट्रासाउंड मशीनें दे दी गईं हैं। शीघ्र ही सभी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीनों की व्यवस्था कर दी जाएगी।
वहीं स्वास्थ्य राज्य मंत्री का अजीतमल कस्बे में पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया । कहा कि गोरखपुर की घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। इस घटना में जो अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
कहा कि प्रदेश सरकार निषाद जाति के हितों के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, पप्पू निषाद पूर्व सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, संजीव यादव, विजय राजपूत, विमलेश सविता, देवेश त्रिपाठी, बड़े सिंह आदि मौजूद रहे ।