फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की लेटलतीफी पर डीएम खफा

Tue, 16 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में अधिकारियों केे लेट पहुंचने पर डीएम खफा नजर आईं। उन्होंने लेट पहुंचे चार अधिकारियों से विलंब से आने का लिखित जवाब मांगा है। डीएम के तेवर देख अधिकारी सकते में आ गए। तहसील दिवस में शिकायतें सुनने के बाद डीएम ने अधीनस्थों को गुणवत्ता युक्त शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



 
मंगलवार को अजीतमल तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव व एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कस्बा आजाद नगर, गढिय़ा राय सिंह के लोगों ने बताया कि गाटा संख्या 1262 से अवैध निर्माण हटाकर सड़क बनाई जाए।


मलगंवा निवासी एवं पशुरक्षक जयराम ने वन विभाग पर दो वर्षो से पैसा न देने की शिकायत की। चिमकुनी अछल्दा निवासी बेवा राम जानकी ने दबंगों पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की।
विज्ञापन



बाबरपुर निवासी कृष्ण कुमार ओझा ने कालेज के सामने चक मार्ग का चिंहीकरण किए जाने की मांग की। मुर्दना, अजीतमल निवासी रसूल खां ने नेशनल हाइवे में भूमि अधिकरण का मुआवजा न मिलने की शिकायत की है।



फूलपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ फसल का मुआवजा न दिए जाने की शिकायत की है। शिकायत पर डीएम माला श्रीवास्तव ने तत्काल लेखपाल को बुलाकर तुरंत निस्तारण करने की हिदायत दी।


वहीं निलंबित लेखपाल को अपने क्षेत्र न जाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में आईं 177 शिकायतों में से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।



इस अवसर पर सीडीओ, सीएमओ डॉ. एनकेएस यादव, एसडीएम अजीतमल राजेंद्र कुमार, सीओ उदय प्रताप सिंह, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास तहसीलदार देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संध्या शर्मा, कोतवाली अजीतमल से मानवेंद्र सिंह , अछल्दा से शिवकुमार, अयान से विनोद कुमार शुक्ला, एक्सईएन विद्युत पंकज शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे ।


डाक्टरों के इंतजार में बैठे रहे विकलांग- अजीतमल (औरैया) । मंगलवार को तहसील दिवस के कारण विकलांगों को परेशानी उठानी पड़ी। तहसील दिवस में कार्रवाई के चलते विकलांग बाहर बैठे रहे। इसके बाद औपचारिकता पूरी कर विकलांगों को देखा गया।


बताते चलें कि तहसील परिसर में जहां तहसील दिवस लगता है, वहां विकलांग शिविर का भी आयोजन होता है। इस बार विकलांग शिविर होने के कारण विकलांग को आ गए, लेकिन तहसील दिवस के कारण चिकित्सक नहीं पहुंच सके, जिससे विकलांगों को परेशानी उठानी पड़ी।


शिविर समाप्ति तक हड्डी रोग विशेषज्ञ के न पहुंचने से विकलांग भटकते नजर आए। शिविर में पहुंचे फिजीशियन व आई सर्जन ने खानापूर्ति कर कार्रवाई संपन्न कराई।


डीएम साहिबा! हमारी भी सुन लो...अजीतमल । तहसील दिवस समापन के बाद जैसे ही डीएम माला श्रीवास्तव जाने के लिए कार में बैठीं, तभी एक वृद्ध हाथ में शिकायती प्रार्थनापत्र लेकर कार के आगे पहुंच गया।


चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। मौजूद पुलिस फोर्स ने तत्काल वृद्ध को रास्ते से हटाया और उसकी शिकायत सुनने लगे, लेकिन वृद्ध डीएम की जाती हुई कार को निहारता रह गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें