फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा उज्ज्वल का किरदार %मस्तानी % 16-31-45

विज्ञापन
फोटो 28एयूआरपी-09- थाने में शिकायत करने पहुंचे ऑटो चालक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/सहार। क्षेत्र के गांव पुर्वा तरा निवासी 19 वर्षीय उज्ज्वल यूट्यूब चैनल द मृदुल पर मस्तानी का किरदार कर धमाल मचा रहे हैं। उनके साथ युवाओं की टीम भी है, जो नई पीढ़ी के युवाओं को कभी हार न मानने की सीख दे रही है। उज्ज्वल के कई वीडियो 20 करोड़ से अधिक बार देखे जा चुके हैं। उनके यूट्यूब चैनल को सिल्वर और गोल्डन प्ले बटन भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बिधूना के बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय से बीएससी फाइनल कर रहे उज्ज्वल बताते हैं कि स्कूल के समय से यूट्यूब पर अपने वीडियो डालने का शौक था। इस बीच इंस्टाग्राम पर उनकी बातचीत पहले से यूट्यूब चैनल दि मृदुल चलाने वाले इटावा के लवेदी निवासी मृदुल से हुई। मृदुल अपनी बहन प्रगति एवं ग्रेटर नोएडा निवासी नितिन, आरब, प्रशांत के साथ एक यूट्यूब चैनल दि मृदुल चलाते हैं।
इस बीच उन्होंने भी साथ में काम करने की इच्छा जाहिर की। इन लोगों से मिलने के बाद उनका किरदार मस्तानी तय कर दिया गया। उस समय तक चैनल के लगभग 75 हजार सब्सक्राइबर थे। धीरे-धीरे उनके चैनल पर वीडियो पसंद किए जाने लगे। उनके यू ट्यूब चैनल दि मृदुल को अब तक एक करोड़ 21 लाख लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं।
विज्ञापन

अब तक शादी फिर बर्बादी, अम्मा मार जाएगी, सेटिंग से मीटिंग, हर मम्मी के ड्रामे, ब्याह की तैयारी जैसे कई वीडियो भी करोड़ों लोगों ने देखे। बताया कि मां गृहिणी हैं, पिता सतीश चंद्र खेती करते हैं। मस्तानी एक ऐसा किरदार है जो कि औरैया जिले की देशी भाषा का प्रयोग कर लोगों को हंसाता है।
अन्य सभी किरदार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की स्थानीय भाषा का प्रयोग कर लोगों को हंसाते हैं। उज्ज्वल ने उभरते सितारों को हार न मानने का संदेश देते हुए कहा कि लगातार काम में जुटे रहें, मंजिल अवश्य मिलेगी। बताया कि उनके वीडियो भी शुरुआत में वायरल नहीं हुए, लेकिन उन सभी ने आस नहीं छोड़ी। आज उनका चैनल करोड़ों लोगों की पसंद है।

उज्ज्वल- फोटो : AURAIYA

यू ट्यूब चैनल दि मृदुल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें