फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी का कहर, सदमे में किसान की मौत

Sat, 04 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी ने  किसानों पर जमकर आफत बरसाई। कई स्थानों पर किसानों की झोपड़ियों की  फूस की छत उड़ गई। तो कहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूं के गट्ठर तक उड़ गए। कई किसानों ने आंधी से हुए भारी नुकसान को झेल लिया, जबकि सदमे से एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


 
गुरुवार रात तेज आंधी चली। घरों एवं दुकानों के ऊपर रखीं टिनशेड एवं छप्पर उड़ गए। कईलोग खुले आसमान तले  रात व्यतीत करने को मजबूर हो गए। कई खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल के गट्ठर तक उड़ गए। ऐसा ही  वाकया ग्राम सुंदरपुर भसोरा में हुआ।


गांव निवासी रामकृपाल(35) पुत्र अर्जुन सिंह अपने 6 बीघे खेतों को सुबह लगभग 6 बजे देखने के लिए पहुंचा। यहां देखा  खेतों में गेहूं की कटी फसल के गट्ठर उड़ गए हैं। ग्रामीण बताते हैं अपनी मेहनत पर पानी फिरता देखकर रामकृपाल खेत में ही गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन



आनन फानन ग्रामीणों एवं परिजनों ने रामकृपाल को पहले रामगढ़ एवं फिर बिधूना में निजी चिकित्सकों को दिखाया। बिधूना में चिकित्सकों ने रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया।


ग्रामीणों का कहना है  पहले बरसात ने गेहूं की फसल बर्बाद की। और अब आंधी बची खुची गेहूं की फसल को बर्बाद कर  किसानों की मेहनत कर पानी फेरने में लगी है। क्षेत्रीय निवासियों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें