फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से झोपड़ी का खंभा गिरा, अधेड़ की मौत

Sat, 04 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार देर रात आई तेज आंधी से काफी नुकसान हुआ। सहार ब्लाक के जीवा सिरसानी के मजरा नरायनपुर में अधेड़ की झोपड़ी में सोते समय ईंट का खंभा गिरने से दब कर मौत हो गई।
विज्ञापन



श्यामकिशोर (45) पुत्र सुल्तान सिंह अपनी टूटी झोपड़ी के अंदर लेटा था। जबकि पत्नी केतकी, पुत्र सोनू एवं मोनू के साथ झोपड़ी के बाहर लेटी थी। बीती देर रात आई तेज आंधी से झोपड़ी के चारों कोनों पर बने ईंटों के खंभे  गिर गए। एक खंभा श्यामकिशोर के ऊपर गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


श्यामकिशोर मूल रुप से रुदौली बिरिया भट्ठा औरैया का निवासी था। वह गांव के डीलर जमुनाप्रसाद का समधी था। काफी अरसे से गांव में ही झोपड़ी डालकर रह रहा था। बेला थानापुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा ने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से मदद दिलाए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें