जीएसटी घटने से एक किलो देशी घी पर 39 रुपये की होगी बचत
औरैया। समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के तिलक महाविद्यालय में संचालित अभ्युदय कोचिंग के दो युवा आरओ-एआरओ में चयनित हुए। दोनों ही युवा अभ्युदय की लौ में चमके हैं। चयन पाने वाले युवाओं का मानना है कि कोचिंग के साथ ही मॉक टेस्ट ने उनकी राह काफी आसान की है।
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई आरओ व एआरओ परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। औरैया के तिलक महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग में इस परीक्षा के लिए 40 से ज्यादा युवा तैयारी कर रहे थे। इस कोचिंग में हर शनिवार को मॉक टेस्ट की सुविधा शुरुआत की। साथ ही उसके नतीजे के जरिए तैयारी प्रगति भी बताई।
नतीजतन, आयोग की ओर से जारी किए गए आरओ-एआरओ के परिणाम में अभ्युदय कोचिंग के दो युवा एश्वर्य अवस्थी व दिव्या पांडेय चयनित हुए। दोनों का कहना है कि अभ्युदय कोचिंग की पढ़ाई से उन्हें काफी मदद मिली है। खासतौर पर कोचिंग में मॉक टेस्ट की शुरू की गई व्यवस्था ने उनकी राह आसान की है। स्वयं के मूल्यांकन में मॉक टेस्ट ने काफी हद तक मजबूती दी है।
अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर शोभित द्विवेदी ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने वाले दो युवाओं का आरओ व एआरओ परीक्षा में चयन हुआ है। 40 युवा कोचिंग पढ़ रहे थे। आगामी परीक्षाओं में भी कई युवाओं का चयन देखने को मिलेगा। निरंतर कक्षाएं चल रही हैं।