फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े छह बजे सुबह की सैर (माॅर्निंग वॉक) पर निकलीं दो महिलाओं को कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को पुलिस अस्पताल ले गई। वहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया। मूल रूप से गांव जैतापुर निवासी पवन कुमार मिश्रा काफी समय से सदर कोतवाली के गांव आनेपुर का मजरा समरथपुर में परिवार के साथ रह रहे हैं।
रोज की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे पवन की पत्नी ममता (45) व उनकी पड़ोसी किरन पत्नी सत्यभान के साथ टहलने के लिए निकली थीं। करीब साढ़े छह बजे दोनों मंडी के सामने पहुंचीं, तभी कानपुर की ओर से आए किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में ममता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल किरन को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। बाद में उन्हें वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद वाहन भाग निकला। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल महिला का कानपुर में उपचार हो रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें